संतकबीरनगर, जनवरी 20 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के शिवरही गांव में गत अक्टूबर माह में हुई मारपीट, डकैती और तोड़फोड़ की घटना के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के करीब तीन माह बाद केस दर्ज होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है। पीड़िता मीना पत्नी रामनयन निवासी शिवरही ने न्यायालय में प्रस्तुत शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी अजय पुत्र मिठाईलाल आए दिन मोहल्ले में घूमकर लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। इसे लेकर उनके पुत्र शिवम ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार 24 अक्टूबर की रात करीब 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.