लखीसराय, दिसम्बर 23 -- चानन। चानन पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर किए पुलिसिया कार्रवाई में तितायचक निवासी नरेश यादव के पुत्र अशोक यादव को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष रश्मिरथी ने कहा कि आरोपी पर कोर्ट वारंटी था। वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस नजर बनाए थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...