मऊ, फरवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में विगत वर्ष सात मई 2025 को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष से सुलह समझौता बताकर दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जानकारी होने पर दूसरा पीड़ित पक्ष भी अदालत पहुंच गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बोझी क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासिनी विमला देवी पत्नी संत विजय चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि 7 मई 2025 की दोपहर करीब एक बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी दंबग किस्म के लोगों ने एक राय होकर और लाठी डंडे से उसे और उसके पुत्...