कन्नौज, जनवरी 4 -- चपुन्ना, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। गांव रसूलपुर के वृद्ध किसान जीतम सिंह की लगभग एक एकड़ भूमि पर स्थानीय दबंग ने जबरन कब्जा कर लिया है और उसका निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित किसान ने न्याय की गुहार लगाते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। रसूलपुर गांव निवासी जीतम सिंह ने बताया कि मौजा सौरिख स्थित गाटा संख्या 234 में उनकी एक एकड़ भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए भूमि पर कब्जा सौंपने का स्पष्ट आदेश पारित किया था। इसके बावजूद दबंग ने न केवल भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, बल्कि निर्माण कार्य भी तेजी से करवा रहा है। पीड़ित किसान ने जब कब्जा हटाने और निर्माण रोकने का विरोध किया तो दबंग ने उन्हें जान स...