गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने और टालमटोल की नीति अपनाने के विरोध में कर्मचारियों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने संयुक्त रूप से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 31 दिसंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया, तो प्रदेश का पूरा कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतरेगा। गुरुग्राम में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान यूनियन के राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने 23 और 31 दिसंबर 2025 को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 1993, 1996, 2003 और 2011 की नीतिय...