बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। मनोज हत्याकांड में न्यायालय की सख्ती के बाद आखिरकार गवाहों की कोर्ट में पेशी शुरू हो गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गोरखुपर मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करने वाला चिकित्सक, उमंग अस्पताल का प्रबंधक(यहां इलाज के दौरान हो गयी थी मृत्यु) तथा न्यु सिटी हब अस्पताल पडरौना के चिकित्सक न्यायालय में उपस्थित हुए। मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से जुड़ा है। आरोप है कि मृतक मनोज पर उसकी पत्नी नूरजहां ने चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पत्नी नूरजहां फरार बताई जा रही है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, लेकि...