गंगापार, जनवरी 16 -- ग्राम न्यायालय मेजा के न्यायाधीश रूपांशु आर्या ने मेजा के अधिवक्ताओं को पत्र जारी करते हुए कहा हैं कि बार एसोसिएशन के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय गरिमा व प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए न्यायालय की दीवारों पर प्रचार सामग्री न चिपकाई जाए। न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी सभी अधिवक्ताओं को देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...