बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- न्यायालय कर्मियों की विभागीय पदोन्नति परीक्षा 9 को शेखपुरा, निज सम्वाददाता । न्यायालय में कार्यरत कर्मियों को विभागीय पदोन्नति के लिये परीक्षा की तिथि हाईकोर्ट के निर्देश पर नौ जनवरी को निर्धारित कर दी गयी है। इसपर न्यायालय कर्मचारी संघ ने प्रसन्नता जाहिर की है । बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव सह जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने उच्च न्यायालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों में प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के पश्चात पहली बार पदोन्नति का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय सदैव कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रहा है । यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को सुदृढ़ करेगा।

हिंदी हिन्दुस्त...