फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में अदालतों के साथ ही न्यायिक अधिकारियों व बंगलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यहां पर एक उपकेंद्र बनाया गया था। लेकिन इसके शुरू न होने के कारण यहां की बिजली आपूर्ति आबूनगर उपकेंद्र के पटेल नगर फीडर से कराई जा रही है। लेकिन समस्याओं के चलते इस उपकेंद्र को जल्द शुरू कराए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके जिसके चलते दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अदालतों को पर्याप्त बिजली दिए जाने के साथ ही अन्य परेशानियों से निजात को करीब पांच साल पूर्व एक उपकेंद्र का निर्माण कराया गया। शुरूआती दौर में तो कुछ समय के लिए यह चला लेकिन आने वाली फाल्टों के कारण यह उपकेंद्र अधिक समय तक नहीं चल सका। नतीजतन आबूनगर उपकेंद्र के पटेल नगर फीडर से टैप कर इसे चलाया जात...