जमशेदपुर, मार्च 22 -- उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में क्रिमिनल केस, पोस्को, एससी-एसटी, सिविल केस एवं अवमानना वाद संबंधी उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय व अन्य न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान क्रमवार उच्च न्यायालय में जिले के विभिन्न विभाग व पदाधिकारी से संबंधित लंबित वादों की जानकारी ली गई। विभागवार सभी मामलों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को वादों से संबंधित तथ्य उपायुक्त कार्यालय को ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाअंतर्गत कुल 159 वादों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके ससमय निष्पादन पर बल दिया गया। वैसे मामले, जिनमें लोअर कोर्ट द्वारा फैसला सुना दिया गया है तथा अपील की आवश्यकता है, उनमें अपील करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.