पटना, फरवरी 9 -- अंटाघाट स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के अलावा पटना जिले के सभी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार की सुबह हड़कंप मच गया। पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी और बाढ़ कोर्ट परिसर को सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से भेजी गई थी। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता ने कोर्ट रूम के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस दौरान घंटों कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। न्यायालय में कामकाज सामान्य रूप से शुरू होता उससे पहले ही परिसर में बम होने की जानकारी मिली। वकील और न्यायालय के काम से आए लोग परिसर खाली कर चले गए। लगभग दो घंटे तक बम निरोधक दस्ते ने परिसर की जांच की। पीरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि आठ जनवरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.