बागेश्वर, फरवरी 1 -- हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायाधीश आलोक महरा ने रविवार की सुबह बागनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी भगवत रावल ने मंदिर के महत्व के बारे में जानकारी दी। पूजा के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन संग्रहालय को भी देखा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके बाद चंडिका मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन के बाद अपने ससुराल आरे पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी हरिप्रिया महरा, एसडीएम प्रियंका रानी, दीपक खेतवाल, भूपेंद्र खेतवाल समेत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन रावल और अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.