देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा ने मंगलवार को राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होने बच्चों को पौष्टिक भोजन व स्वास्थ हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराये जाने हेतु दिए गए। न्यायाधीश ने राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा हेतु का भी अवलोकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...