फतेहपुर, नवम्बर 30 -- फतेहपुर। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व.अमर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने किया। जिसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्व. राठौर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा का अनावरण किया गया। न्यायमूर्ति ने प्रतिमा के अनावरण के साथ ही माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। वहीं अजीत सिंह राठौर ने न्यायमूर्ति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने अधिवक्ता समाज को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी संघर...