हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। न्यायालय परिसर हल्द्वानी में सोमवार को उच्च न्यायालय नैनीताल में नवनियुक्त न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं ने खुशी प्रकट कर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने राज्य निर्माण के बाद हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। उनके कठिन परिश्रम और मेहनत से उनको यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी बार एसोसिएशन के लिए भी यह गौरव का विषय है। इस मौके पर एडवोकेट जीवन सिंह मेहरा, चंदन सिंह अधिकारी, राम सिंह बसेड़ा, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हल्द्वानी, मोहन वर्मा, बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, जगत सिंह घुड़दौड़ा, अमित गोयल, जितेंद्र सिंह बोरा, केके कपिल, गिरजेश जोशी, सुनील बुधलाकोटी, मो. युसूफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.