प्रयागराज, नवम्बर 11 -- प्रयागराज , विधि संवाददाता। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय आए न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 07 अप्रैल 2016 को बतौर अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने 17 मार्च 2018 को स्थाई न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली। अब उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ में मुख्य न्यायमूर्ति के अलावा न्यायाधीशों की संख्या 81 हो गई है। वहीं लखनऊ खंडपीठ में 28 न्यायमूर्ति हैं। हाईकोर्ट में कुल 160 पद स्वीकृत हैं। इस समय न्यायाधीशों की कुल संख्या 109 हो गई है। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.