मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार राज्य न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर राय के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर ज्ञापन सौंपा। अहियापुर थाना अंतर्गत झपहां में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री से न्यायमित्रों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायती राज विभाग के संविदा कर्मी, लेखापाल, तकनीकी सहायक एवं ग्राम कचहरी सचिव का पिछले वर्ष एक जुलाई से मानदेय बढ़ाया जा चुका है। जबकि न्यायमित्रों का मानदेय अब तक नहीं बढ़ाया गया है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कौशिक आनंद, मनीष कुमार,निर्शी कुमारी, गीता कुमारी, रेखा कुमारी, राखी कुमारी, भावना कुम...