मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मीनापुर। बिहार राज्य न्यायमित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला पंचायतीराज पदाधिकारी से मिल कर बकाया भुगतान की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर राय ने बताया कि प्रभार वाली पंचायतों में कार्यरत न्याय मित्रों को बीते 10 वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस दौरान पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सपना सिंह, विनोद कुमार, रणधीर कुमार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, रामबचन यादव, प्रशांत कुमार, सुनील ओझा और अर्चना कुमारी शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.