हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार प्रखंड अंतर्गत हसनपुर उत्तरी ग्राम कचहरी के न्यायमित्र किशोर कुमार सिंह के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में ग्राम कचहरी परिसर में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सरपंच मोहन मिश्र ने की। सभा में मौजूद लोगों ने किशोर कुमार सिंह के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ न्यायमित्र थे, जिनका व्यक्तित्व बेहद सरल और विनम्र था। वे सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते थे और सदैव लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुदेश कुमार सिंह, नंद किशोर झा, कुशेश्वर सिंह, नितेश कुमार सिंह, अशोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.