रांची, जनवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी की ओर से नगर भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 120 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कंबल वितरण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार और उपायुक्त आर. रॉनिटा ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल प्रदान किया। इस अवसर पर पीडीजे रसिकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यपालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.