शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। विकास खंड भावलखेड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायतों और विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स में दमखम दिखाया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत भावलखेड़ा विजेता और जमुही उपविजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में शाहगंज ने पहला और जमुही ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो बालिका वर्ग में पैना विजेता और जमुही उपविजेता रहा, जबकि खो-खो बालक वर्ग में भावलखेड़ा ने बाजी मारी और नौसिया उपविजेता रहा। दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बालक वर्ग में शाहगंज के अनिकेत, बालिका वर्ग में नियामतपुर की सुधा विजेता रहीं। 200 और 400 मीटर बालिका वर्ग में हथौड़ा बुजुर्ग की रोशनी प्रथम रहीं।...