संभल, मार्च 8 -- संभल में महिलाएं न केवल समाज सुधार में अहम भूमिका निभा रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत और समर्पण से कई जीवन संवार रही हैं। एएसपी अनुकृति शर्मा ने जिले के सभी थानों में बाल कक्ष स्थापित कराए हैं और महिला पुलिसकर्मियों व फरियादियों के लिए सैनेटरी पैड्स उपलब्ध कराए हैं। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा विधवा और कमजोर महिलाओं के भूमि विवादों को प्राथमिकता से निपटा रही हैं। इतिहास में दबे नामों को उजागर करने का कार्य सुधा गौतम कर रही हैं, जिन्होंने संभल और बदायूं के गुमनाम सेनानियों पर अस्थि कलश पुस्तक लिखी है। यासमीन कौसर और चंदौसी की संगीता भार्गव गरीब और असहाय बेटियों को शिक्षित करने के लिए समर्पित हैं, वहीं गीता शर्मा भी जरूरतमंद बेटियों को मुफ्त शिक्षा दे रही हैं। पूर्वी वार्ष्णेय ने पति की मृत्यु के बाद उनके हैंडीक्राफ्ट उद्योग को बुलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.