रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। रांची सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम में टेढ़े-मेढ़े पैर वाले नवजात बच्चों के उपचार पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट एवं सीएमपीडीआई के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें विकलांग बच्चों के डेमो एवं जीवंत दोनों रूप से प्रशिक्षण दिया गया। डॉ कुमार शशिकांत ने कहा कि जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों का इलाज बिना चीड़फाड़ के संभव है। इसकी इलाज जितनी जल्द शुरू होगी, उतनी ही जल्द ठीक हो जाती है। इस प्रशिक्षण शिविर मे झारखंड राज्य के सभी जिले के सरकारी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर संतोष जोर्ज ने किया। मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र सिंह, डॉ मुजमिल फिरोज, डॉ एस अयान, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.