सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रक में छिपाकर रखा गया कुल 9 हजार 608 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया साथ ही शराब कारोबार से जुड़े एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक राजस्थान के जालौर जिले के सरपाना थाना क्षेत्र के खम्भाराइ लालजी दुगरी चितलवाना निवासी धन्ना राम का पुत्र नरेन्द्र कुमार है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि नशा मुक्त सीवान अभियान के तहत एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मैरवा थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र के धरनी छापर पोस्ट से एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप गुरजने वाली है। सूचना के आधार पर धर...