पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में नौ से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय के ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में कैम्प आयोजित कर 09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका लगाया जा रहा है। जिले के कसबा प्रखंड के आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय गढ़बनेली में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन, कसबा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दास, स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक कुमार दिवाकर और विद्यालय प्रधानाध्यापक जलज लोचन की उपस्थिति में 09 से 14 आयुवर्ग की 250 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.