अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के मानव सम्पदा पोर्टल के सर्वर का अनुरक्षण कार्य नौ से से 12 जनवरी कुल चार दिवस तक किया जाएगा। इस अवधि में मानव सम्पदा पोर्टल से संबंधित सेवाएं बाधित रहेंगी। यह जानकारी महानिदेशक स्कूल उप्र की ओर से जारी पत्र में कहा गया है। यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वह इस अवधि में अपने आवश्यक कार्यों की योजना तद्नुसार सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...