बोकारो, नवम्बर 19 -- प्रखंड परिसर चंदनकियारी के प्रांगन में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना पर पंचायत प्रतिनिधिगण बैठ गए। इस संबंध में प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024/2025 व 2025/2026 का 15 वें वित्त आयोग का फंड न मिलने के कारण हम सभी त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि जनता की समस्या का समाधान न कर पाने की स्थिति में विवश होकर धरना पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि मामला चाहे राज्य सरकार का हो या फिर केन्द्र सरकार हम ग्राम पंचायत,वार्ड में जनता के पास पहुंचते हैं परंतु जनता की भावना का आदर न कर पाने के कारण जनता नाराजगी जाहिर करती है जिसके कारण हमें धरना देना पड़ रहा है। प्रमुख ने बताया कि 21 नवम्बर से प्रारंभ होने वाला प्रशासन आपके द्वार में हम पंचायत के मुखिया,समिति सदस्य,वार्ड भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.