फरीदाबाद, फरवरी 21 -- पलवल। थाना बहीन पुलिस ने वर्ष 2017 के जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब नौ साल से पुलिस से बचता फिर रहा था। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने 20 फरवरी को आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान गांव आली मेव निवासी जमशेद के रूप में हुई है। मामला 27 जुलाई 2017 का है। अदालत के आदेश पर प्रशासनिक टीम दुरवासा मंदिर की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अवैध कब्जाधारियों के मकानों पर जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी टीम पर हमला कर ड्यूटी में बाधा डाली। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण...