बस्ती, जुलाई 11 -- बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 10, शंकर नगर रौता में विवादित सड़क का निर्माण गुरुवार को शुरू हुआ। विवाद के कारण पिछले नौ सालों से इस सड़क का निर्माण कार्य लटका हुआ था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने लोगों के बीच समझौता कराकर खुद जेसीबी चलाकर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में काफी खुशी है। शंकर नगर में विवाद के कारण इस सड़क पर काम नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों को सड़क न बनने से काफी परेशानी हो रही थी। इस बात की बराबर शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंच रही थी। उन्होंने विवाद से जुड़े सभी पक्षों से वार्ता करना शुरू किया और सभी को सड़क के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि सड़क बनने के बाद ही क्षेत्र और मोहल्ले का विकास होता है। वाहनों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.