मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी । हरलाखी प्रखंड की बेता परसा पंचायत में निर्मित घटिया निर्माण कार्य किये जाने के कारण भवन अनुपयोगी हो गया। उसके बाद विभागीय पेच फंसा तो भवन के हैंडओवर होने में भी करीब चार साल लग गए। तबतक भवन जर्जर हो गया। बताया जा रहा है भवन का अबतक उद्घाटन भी नहीं हो सका। आलम यह है कि पंचायत सरकार भवन में अब न तो दरवाजे है और न खिड़कियां। भवन की दीवारें भी कमजोर हो चुकी है। फर्श और प्लास्टर उखड़ चुके हैं। इसके चलते भवन पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती गई थी। यहीं वजह है कि निर्माण के बाद से ही भवन की छत में दरारें आ गई थी। उसके बाद भवन हैंडओवर होने में विभागीय लेटलतीफी ने रही सही कसर पूरी कर दी। करीब चार साल तक भवन हैंडओवर नहीं हुआ तो लोगों ने इसे गोदाम बना लिया। किसान पुआल और जलावन रखने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.