मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- नौ साल से रिलेशनशिप में युवती को उसके प्रेमी पति ने अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए प्रेमी पति के साथ रहने की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी देहात ने बुढाना पुलिस को जांच के आदेश दिए है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि 9 साल पूर्व उसकी मुलाकात शादी समारोह में बुढाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फसां लिया। उसके बाद वह उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। शादी का दबाव बनाने पर वह हर बार उसे टाल देता था। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने परिजनों के कहने पर दूसरी युवती से शादी कर ली। विरोध करने पर आरोपी उसे अपने साथ कैराना ले गया और निकाह कर लिया। आरोपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.