चित्रकूट, मई 25 -- चित्रकूट। संवाददाता। मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी नौ वर्षीय मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पीटा भी। खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पहुंचे मौसेरे भाई अंकित कोल ने उसे पैसे देकर दुकान से गुटखा व बिस्किट लेने भेजा और खुद अपने घर चला आया। कुछ देर बाद बच्ची सामान लेकर लौटी तो अंकित ने उसे घर के अंदर बुला लिया। आरोप है कि घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को जानकारी हुई। इस पर उन्होंने अंकित की तलाश शुरू की, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.