मुजफ्फरपुर, मई 18 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात नौ साल की बच्ची से छेड़खानी की गई। परिजनों ने आरोपित युवक मुजफ्फरपुर शहर स्थित सिकंदरपुर के अमरनाथ साह को पकड़ लिया। उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर बच्ची की मां ने थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी। तभी आरोपित आया और लड़की को बहला फुसलाकर पेय पदार्थ पिलाने के लिए दुकान पर ले गया। लौटते समय खेत में ले जाकर छेड़खानी की। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.