लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। सनातन संस्कृति महासम्मेलन सह 51 कुण्डीय राष्ट्र उत्थान महायज्ञ के 30 मार्च को आयोजन को लेकर गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा में सोमवार को ओम प्रकाश सिंह के अध्यक्षता की बैठक हुई। इसमें शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित हुए। सभी ने इस महायज्ञ को वृहद और सफल बनाने को लेकर अपने-अपने विचार देते हुए संकल्प लिया। इस निमित्त कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके लिए अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेवारियां दी गई। 25 मार्च से ही गुरुकुल शांति आश्रम में प्रत्येक दिन भंडारा चलेगा। 30 मार्च को सुबह साढ़े छह बजे शंख नदी से कलश शोभा यात्रा निकलेगी। जो गुरुकुल शांति आश्रम में पहुंचेगी। उसके उपरांत आश्रम परिसर में ही एकदिवसीय वेदमंत्रो के उच्चारणों के साथ 51 कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ होगा। जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। महायज्ञ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.