कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। जिले में एक कीर्ति चक्र विजेता और नौ शौर्य चक्र विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य वार्षिकी धनराशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद कानपुर नगर के लिए कुल 7 लाख 15 हजार रुपये का आवंटन स्वीकृत किया गया है। यह धनराशि नियमानुसार आहरित कर संबंधित लाभार्थियों को भुगतान किए जाने की प्रक्रिया में है। सूची के अनुसार कीर्ति चक्र विजेता शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया के परिजन को वार्षिकी के रूप में 1 लाख 30 हजार रुपये मिलेगा। वहीं शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर सुनील यादव, शहीद मेजर सलमान अहमद खान के परिजन, कर्नल बाबूराम कुशवाहा, कारपोरल अमर कुमार वाजपेयी, लेफ्टिनेंट अभिनव त्रिपाठी, कैप्टन आदित्य प्रकाश सिंह, जय प...