रांची, फरवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पुरुष स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक और स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। इनमें सात स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों और दो स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित विषय के शिक्षकों से आवेदन मांगे गये हैं। 21 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों को रहने और खाने की व्यवस्था स्कूल की ओर से ही की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नियुक्त व प्रतिनियुक्त शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे। नेतरहाट स्कूल के लिए अंग्रेजी व हिन्दी के एक-एक स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के साथ-साथ अंग्रेजी, गणित, हिन्दी, जीव विज्ञान, भौतिकी, संस्कृत और भूगोल के एक-एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.