गुड़गांव, फरवरी 8 -- सोहना। गांव अलीपुर में पीएनबी बैंक के समीप खाली प्लॉट में खड़े नौ वाहनों से अज्ञात चोर रात के समय बैटरी चुरा कर ले गए। इस सिलसिले में थाना भौंडसी में अलीपुर निवासी दिलवार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। अज्ञात चोरों ने एक ट्रक, एक बस और सात ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की। यह वाहन अलग-अलग लोगों के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...