कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों का मार्च 2016 से मार्च 2025 तक के बकाया पेंशन का भुगतान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इससे संबंधित पत्र प्रेषित किया है। बकाया पेंशन भुगतान को लेकर पूर्व में भी मुख्यालय स्तर से निर्देश दिया गया था। अधिकांश जिलों में बकाया पेंशन भुगतान को लेकर की जा रही कार्रवाई शिथिल होने के कारण विभागीय सचिव ने पुन: पत्र जारी करते हुए ऐसे वंचित लाभुकों को चिह्नित करते हुए बकाया पेंशन भुगतान शीघ्र करने को कहा है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि बकाया पेंशन का भुगतान जीवन प्रमाणीकरण के आधार पर किया जाएगा। जीवन प्रमाणीकरण में पेंशनधारी के मृत पाए जाने पर बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधा...