सहरसा, अगस्त 19 -- महिषी, एक संवाददाता । प्रखण्ड क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के वार्ड नंबर 2 सरौनी शर्मा टोला निवासी रवि चौपाल की नौ वर्षीया पुत्री रेखा कुमारी शौच के दौरान पैर फिसलने व कोसी में डूब गई। घटना की जानकारी देते पंचायत के पूर्व मुखिया व राजद के वरिष्ठ नेता ललित कुमार ने बताया कि बच्ची नदी के किनारे शौच को गई थी। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सीओ अनिल कुमार व थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को दी गई। सीओ के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम के द्वारा घटना स्थल के करीब घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक डूबी बालिका का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.