विकासनगर, दिसम्बर 30 -- प्लाटिंग में काम कर रहे एक व्यक्ति पर मंगलवार को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...