पलामू, जनवरी 19 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को विभिन्न वार्ड में 60 लाख रुपए की लागत से नौ रोड, नाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया। हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान के साथ शिलान्यास किया। फैजूर रहमान ने कहा कि सभी वार्ड विकास हो यह प्राथमिकता है। मौके पर सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, लखन यादव, महादेव यादव, विकास यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...