फतेहपुर, जनवरी 31 -- मनरेगा काम की बेहतरी का पंचायत स्तर पर रोजगार सेवकों के कंधो पर होता है। करीब नौ माह से मानदेय न मिलने पर सेवकों में नाराजगी गहराती जा रही है। जीवकोपार्जन समेत विभिन्न समस्याओ से जूझने को विवश है। अफसरों से शिकायत करते हुए बकाया भुगतान कराए जाने की मांग रखी है। जिले में 13 ब्लॉकों की 816 पंचायतों के सापेक्ष 615 रोजगार सेवकों की तैनाती है। मनरेगा के कच्चे पक्के कामों को बढ़ाने और मजदूरों को काम दिलाने तक की जिम्मेदारी निभाते है। इसके बावजूद नौ-नौ माह से मानदेय न मिलने से परेशानी खड़ी हो रही है। परिवार के खर्चो, बच्चों की पढ़ाई जैसे कार्यो का खर्चा तक नहीं उठा पा रहे है। जिसको लेकर रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ डीआरडीए कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त मनरेगा को समस्याओं स...