बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी अभियान चल रहे हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर मरीजों को ठीक किया जा रहा है। जिले में सबसे अधिक मरीज कछला, बदायूं शहर और सहसवान में हैं। अब कुष्ठ रोग दिवस पर कार्यक्रम की विशेष तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस जागरूकता पखवाड़े में स्कूलों, गांवों एवं विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां कर जनमानस को कुष्ठ के प्रति कुष्ठ विभाग जागरूक करेगा तथा संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिलने पर नि:शुल्क जांच एवं उपचार किया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.