सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली में शुक्रवार को पहुंची एक शिक्षिका सहित तीन महिलाओं ने एक व्यक्ति पर झांसे में रखकर नौ महिलाओं से शादी करने का आरोप लगाया है। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। इस मामले में पुलिस ने संतकबीर नगर निवासी एक शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत ने अलग-अलग जगहों पर रहने वाली महिलाओं से झांसे में रखकर शादी कर लिया। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने शादी के बाद उसके नाम पर उसके पहले पति के बच्चे की पढाई व लखनऊ में मकान बनाने के लिए तीन बार में करीब 41 लाख रूपये का लोन भी निकलवा लिया। शिक्षिका ने बताया कि वह संतकबीर नगर में सहायक अध्यापक के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.