नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के स्वागत और सम्मान में 9 फरवरी को 'फुल कोर्ट रेफरेंस' का आयोजन किया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में सुबह 10.30 बजे होगा। समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। परंपरा के अनुसार, इस आयोजन में नए मुख्य न्यायाधीश का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और न्यायिक बिरादरी की ओर से उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की जाएंगी। इस विशेष आयोजन के दृष्टिगत कोर्ट के सामान्य कामकाज के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत समारोह के कारण, सोमवार 9 फरवरी को ...