नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली। देश के शीर्ष नौ शहरों में घरों की बिक्री मांग में कमी और आवासीय संपत्तियों की नई पेशकश में गिरावट के कारण अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बिक्री 16 प्रतिशत घटकर 98,019 इकाई रहने का अनुमान है, एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 1,16,137 थी। नवी मुंबई और एनसीआर को छोड़कर शेष सात शहरों में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। अन्य सात शहर बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नवी मुंबई और पुणे हैं। प्रॉपइक्विटी ने कहा कि यह जुलाई-सितंबर, 2021 के बाद दर्ज की गई तिमाही आधार पर सबसे कम बिक्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.