गौरीगंज, अगस्त 30 -- अमेठी। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने नौ पूर्ति निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक सुषमा सिंह को गौरीगंज व शाहगढ़ ब्लाक, सत्येन्द्र प्रसाद को जामो, अरुण पांडेय को अमेठी व संग्रामपुर, शुभम को भेटुआ व भादर, खुश्बू श्रीवास्तव को जगदीशपुर व बाजार शुकुल, दिव्यांशु शाक्यवार को मुसाफिरखाना, संजय कुमार सिंह को सिंहपुर व बहादुरपुर, प्रतिभा सिंह को तिलोई तथा देवी दयाल शुक्ल को जिला पूर्ति कार्यालय में नवीन तैनाती दी गई है। डीएसओ ने सभी को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर कार्यभार ग्रहण करने व दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.