साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- साहिबगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 2026 आगामी 13 दिसम्बर को होगा। चयन परीक्षा से साहिबगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए बच्चों का चयन किया जायेगा। नामांकन नये शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए किया जायेगा। चयन परीक्षा के लिए जिला के ग्रामीण इलाकों के बच्चों से पूर्व में ही आवेदन आमंत्रित किया गया था। उन्हीं के लिए चयन परीक्षा का आयोजन अब किया जायेगा। चयन परीक्षा को लेकर प्रखंड वार बच्चों के लिए परीक्षा केन्द्र का निर्धारण किया गया है। कई प्रखंडों में भी इस बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कुल नौ परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उनमें कुल 3482 बच्चें परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा आयोजन को लेकर केन्द्र निर्धारण, केन्द्राधीक्षक, वीक्षक आदि की प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा पद...