कोडरमा, नवम्बर 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता नौ नवंबर की शाम से 11 नवंबर की शाम तक कोडरमा में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए लिया गया है। मालूम हो कि द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान से दो दिन पूर्व सीमावर्ती राज्य झारखंड के दो जिलों में ड्राई डे (शुष्क दिवस) घोषित कर दिया गया है। यह फैसला कोडरमा और गिरिडीह जिले के लिए लागू होगा। दोनों जिलों में नौ नवंबर की शाम से 11 नवंबर की शाम तक ड्राई डे रहेगा। आवश्यक होने पर पुर्नमतदान की तिथि पर भी ड्राई डे प्रभावित रहेगा। कोडरमा जिले में आदेशानुसार नौ की शाम छह बजे से 11 नवंबर की शाम छह बजे तक तथा आवश्यक होने पर पुर्नमतदान की तिथि पर भी ड्राई डे प्रभावी रहेगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.