सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। नगर के रिंग बांध स्थित धनुषधारी भगवान धनीराम बाबा आश्रम लाल कुटी के महंत श्रीबालक राघवेंद्र दास जी के तत्वाधान में हर साल की भांति इस साल भी जगतगुरु रामानंदाचार्य के 726 में जयंती के शुभ अवसर पर 9 दिवसीय श्री सीताराम संकीर्तन महायज्ञ शुरू की गई। महंत श्री किशोरी शरण मधुकर मुठिया बाबा द्वारा भक्तमाल की कथा की जा रही है उन्होंने कहा कि द्वादश शिष्यों के द्वारा संपूर्ण भारत में विशेष शुरू से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हुआ और आज श्री भवानंद जी जो श्री साक्षात जनक जी के अवतार हुए हैं और इनका अनुपम दिव्य जीवन दर्शन करने को मिला। जो साक्षात विश्वम जी के अवतार मे एक महा त्यागी संत प्राप्त हुए।जिनके आगे पीछे भगवान श्री राम लक्ष्मण का दर्शन हुआ। उन्होंने उनसे कहा कि श्री विश्वनाथ जी महाराज है तो उन्होंने कहा अभी दूसर...